फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में सराफा व्यवसायी से 7 लाख के जेवर लूटे, पुलिस घटना को बता रही संदिग्ध

Bhupendra Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 06:56 PM IST

अंबेडकरनगर में बसखारी थाना क्षेत्र में सराफा व्यवसायी से लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पटना मुबारकपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर करीब 7 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए और मौके से भाग निकले। पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को संदिग्ध मानते हुए गहन जांच में जुटी है। आलापुर क्षेत्र के भीमावल गांव निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि वह बसखारी स्थित एक सुनार की दुकान से हार, सोने की चेन, अंगूठी समेत करीब 7 लाख रुपये के जेवर लेकर अपनी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान पटना मुबारकपुर के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने असलहा दिखाकर बाइक की डिक्की में रखे जेवरात लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आलापुर थानाध्यक्ष रितेश पांडे और बसखारी थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें