अंबेडकरनगर में रविवार सुबह मौसम का रुख बदल गया। सुबह से घना कोहरा होने के कारण दृश्यता काफी कम रही। इसके कारण चालकों को गाड़ी चलाने में काफी असुविधा हुई। चालकों ने वाहनों की लाइट के सहारे अपना सफर तय किया। मौसम के बदले से ठंड भी बढ़ गई है। लोग घरों में दुबके रहे वही कुछ लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए।