फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले- भाजपा कोई जातिवादी पार्टी नहीं

अंबेडकरनगर में जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार को विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कि सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। 108 व 102 एम्बुलेंस सेवाओं की नियमित फिटनेस जांच, चेकलिस्ट के अनुसार सत्यापन तथा ऑक्सीजन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने आश्वासन दिया है कि काम समय से होंगे। भाजपा की ओर से जारी जिलाध्यक्षों की सूची में जातियों का नाम लिखे जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा कोई जातिवादी पार्टी नहीं है। जिसका जो नाम है, वह लिखना पड़ेगा, उसे गया है। भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। भाजपा का एक ही उद्देश्य है देश शक्तिहाली हो और आर्थिक व्यवस्था सबसे मजबूत हो। प्रभारी मंत्री ने पत्रकार अभिषेक मालवीय की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पत्रकार अभिषेक का बीते दिनों शहर के बसखारी मार्ग स्थित एस हॉस्पिटल में हार्निया का ऑपरेशन कराया गया था। यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां 25 फरवरी को उनका निधन हो गया था। विभिन्न संगठनों की ओर से इस मामले में जांच की मांग की जा रही थी। डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि समिति बनाकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें