फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में केंद्रों पर पहुंचे होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी

अंबेडकरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। इसके चलते परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। 9 केंद्रों पर तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा प्रथम पाली के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज और इंटर कॉलेज सुमित अन्य केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश कराया जा रहा है। इनका आधार कार्ड स्कैन करने के साथ ही आंखों का स्कैन भी कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर गर्मी को देखते हुए पेयजल इत्यादि के महत्वपूर्ण इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वार पर पंडाल भी लगाया गया है ताकि धूप में अभ्यर्थियों को परेशानी न होने पाए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा में 23312 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 3552 अभ्यर्थी प्रतिभा करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें