फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में जनगणना प्रशिक्षण में भोजन को लेकर शिक्षकों का हंगामा, लंच का बहिष्कार

Bhupendra Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 03:25 PM IST

अंबेडकरनगर में तहसील भीटी अंतर्गत राम लखन पीजी कॉलेज में जनगणना कार्य में लगे 132 शिक्षकों के दूसरे बैच के प्रशिक्षण के पहले दिन भोजन व्यवस्था को लेकर हंगामा हो गया। लंच में दिए गए पूड़ी-सब्जी के पैकेट से नाराज शिक्षकों ने विरोध जताते हुए जमकर नाराजगी प्रकट की। शिक्षकों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच सुबह का बना हुआ पूड़ी-सब्जी पैकेट में देकर परोसा जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस तरह का भोजन खाने से गंभीर बीमारी का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले पहले बैच के प्रशिक्षण के दौरान भी यही व्यवस्था थी, जिसका उस समय भी विरोध किया गया था। तब उप जिलाधिकारी और तहसीलदार ने भोजन व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद कोई बदलाव नहीं किया गया। नाराज शिक्षकों ने लंच का बहिष्कार करने का निर्णय लिया, हालांकि उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेना जारी रखा। मामले को लेकर शिक्षकों में आक्रोश बना हुआ है और उन्होंने प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें