फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में टैंकर में भिड़ी पिकअप, चालक की मौत

Bhupendra Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 01:18 PM IST

यूपी के अंबेडकरनगर में सब्जी लादकर मंडी जा रही पिकअप सामने जा रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गाड़ी में फंसे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसा अकबरपुर कोतवाली के महरुआ मार्ग पर कसेरुआ के पास हुआ। क्षेत्र के ही औरंगनगर निवासी नरसिंह यादव का बेटा मनोज यादव (26) सुबह करीब 4:50 बजे पिकअप में सब्जी लेकर शहजादपुर मंडी जा रहा था। प्रताप ढाबा के पास सामने जा रहे केमिकल लदे टैंकर में पीछे से टकरा गया। हादसे में मनोज की मौत हो गई। बताया गया कि 26 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। घर पर इसकी तैयारियां चल रहीं थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें