अंबेडकरनगर में अकबरपुर के निबियहवा पोखरा स्थित अस्थायी रोडवेज बस अड्डा बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहा है। परिसर में पानी भर जाने से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कई बसों के पहिए कीचड़ में धंस जाने के कारण उन्हें हाइड्रा या ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकालना पड़ रहा है, जिससे परिवहन निगम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।