अंबेडकरनगर में जिला उद्योग केंद्र पर शुक्रवार को ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 1512 लाभार्थियों को 54.85 लाख रुपये के डेमो चेक दिए गए। शिविर में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के चयनित लाभार्थियों का अकबरपुर स्थित आयुक्त कार्यालय पर सुबह ही जमावड़ा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विभागीय अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन के बाद की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभ हो रहा है और उससे उद्योग स्थापित कर खुद को आत्मनिर्भर बन रहे है। कार्यक्रम के दौरान दो उद्यमियों ने बताया कि उन्हें रोजगार के लिए ऋण के लिए आवेदन किया था, जिसका लाभ उनको मिला।