फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबेडकरनगर में जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, मरीजों के लिए ठीक व्यवस्था न होने पर लगाई फटकार

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 04:07 PM IST

अंबेडकरनगर में जिला अस्पताल में ठंड से मरीजों के ठिठुरने की खबर को शनिवार के अंक में स्वास्थ्यकर्मियों के कमरों में ब्लोवर, वार्डों में ठिठुर रहे मरीज शीर्षक से प्रकाशित की गई। इस पर रविवार को डीएम अविनाश सिंह निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंच गए। वार्डों का हाल देख नाराजगी जताते हुए कहा कि ठंड पड़ रही है। मरीजों को एक एक कंबल दे रहे हो। उन्होंने सीएमओ से कंबल की खरीद कराने के निर्देश दिए। सीएमएस के बारे में बताया गया कि वह लखनऊ गए हैं। इस पर डीएम नाराज हुए। बिना सूचना दिए जिला छोड़ने पर कारवाई के निर्देश एडीएम को दिए। डीएम ने मरीजों का हाल जाना और कंबल भी बांटे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें