फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शौच के लिए गए युवक की गला रेतकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश; रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका

यूपी के अंबेडकरनगर में शौच के लिए घर से निकले युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में पुआल में बरामद हुआ। रंजिशन हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के रानीपुर गिरंट का है। यहां का निवासी रामाशीष (30) रविवार सुबह 7.30 बजे घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। एक घंटे बाद भी जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। एक घंटे बाद उसका शव घर से एक किलोमीटर दूर स्थित बाग की झाड़ियों के अंदर पुआल पर परिजनों ने बरामद किया। उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या की खबर मिलते ही एसपी केशव कुमार के साथ एएसपी विशाल पांडेय घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एसपी ने हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों को गठन किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें