अंबेडकरनगर में 114 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा संपन्न हुई। हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 36,836 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 35,049 उपस्थित हुए। परीक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 1,787 रही। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई। शहर स्थित बीएन इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के बाद बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कुछ विद्यार्थियों ने हिंदी प्रश्न पत्र को आसान बताया, जबकि अन्य ने 90 फीसदी अंक प्राप्त करने का विश्वास जताया। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई।