अंबेडकरनगर में शनिवार को तहसील समाधान दिवस के दिन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की अकबरपुर इकाई ने अपनी मांगों को लेकर जलालपुर तहसील में प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार के क्रम में लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस में भाग नहीं लिया। सरकार से अपनी आठ सूत्री मांगों पर शीघ्र निर्णय की अपेक्षा जताई। सुबह से ही तहसील परिसर में लेखपालों का जमावड़ा शुरू हो गया था। मांग पत्र के समर्थन में पहुंचे सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गरिमा चौधरी, मंत्री अजीत राय सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।