जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। बिहार में मिली जीत से उत्साहित जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल–नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह जीत जनता के भरोसे और संगठन की मेहनत का परिणाम है। पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।