फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के खेल गांव में हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

यूपी के अंबेडकरनगर में राजकीय हवाई पट्टी पर बनाए गए खेल गांव में रविवार से हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय, डीएम अविनाश सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मैदान में शाम को खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव की भी मौजूदगी रहेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि विभिन्न स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतिदिन सुबह 6 से 11 बजे तक एवं शाम को 4 से रात 11 बजे तक मुकाबले होंगे। दो मैदान में दिन के मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि, एक मैदान पर रात में मुकाबले होंगे। देश के अलग-अलग प्रांत की 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें