यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने 15 अगस्त के मौके पर अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। कहा कि यह तिरंगा गवाही देता है त्याग, समर्पण और बलिदान का। यह साक्षी है उन लाखों कुरबानियों की, जिनकी बदौलत आज हम आज़ादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है।