फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फिल्म इमरजेंसी पर तत्काल रोक लगे, सिख समाज ने किया प्रदर्शन

विनोद सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 06:28 PM IST

सिख सेवा संगम उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी ने प्रयागराज ने फिल्म इमरजेंसी पर तत्काल बैन लगाने की मांग की है। सिखों ने कहा कि इतिहास बोलता है कि सिख धर्म का इतिहास कुर्बानियों से व सेवा भाव से भरा हुआ है। देश की रक्षा और सुरक्षा की बात हो,सेवा करने की कार्य हो या समाज में भाईचारा स्थापित करने की बात हो तो सिख धर्म सबसे अगली पंक्ति में खड़ा रहा है और खड़ा रहेगा जब तक सांस है। भारत का प्रत्येक सिख देश के प्रति मर मिटने वाला है। दो फीसदी से कम सिखों ने सदैव 15वीं शताब्दी से आज तक देश के 98 प्रतिशत से अधिक बलिदान दिया है। सिखों को फिल्म इमरजेंसी मे अपमानित किया जा रहा है जो कतई भी सहन नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनकी सरकार द्वारा सिखों के इतिहास को उत्तर प्रदेश एवं केंद्र द्वारा बहुत ही सराहनीय ढंग से उजागर किया गया है जिसको वीर बाल दिवस एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत का फरमान जहां पर औरंगजेब ने लाल किले से जारी किया था वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का प्रकाश पर्व मना कर सिखों के बलिदानी इतिहास को दुनिया के आगे उजागर किया है। फिल्म इमरजेंसी इन सभी किए गए कार्यों पर पानी फेरने का काम कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें