अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट गेट के पास से 28 फरवरी की रात हुई ट्रक लूट के सरगना गुफरान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार लिया. राजपाल पुत्र पराग निवासी भागलपुर, थाना पासीगामा, जनपद लखीमपुर खीरी ने 28 फरवरी को शंकरगढ़ पुलिस को सूचना दी थी कि अल्ट्राटेक टेक के पास में मेरे ड्राइवर को बंधक बनाकर कुछ लोगों ने ट्रक को लूट लिया।