अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नौकायन संघ की ओर से गऊ घाट पर यमुना नदी में योगाभ्यास किया गया। इसमें बड़ी संख्या में तैराकों ने हिस्सा लिया। पानी में योग और व्यायाम करके लोगों को निरोगी जीवन के लिए योग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर तैराकी खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक राजेश, विमलेश शिवम निषाद व कार्तिकेय निषाद आदि रहे।