शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन और मस्तिष्क, रीढ़ और नस रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश खेतान ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मिर्जापुर की रहने वाली 12 साल की बच्ची की रीढ़ की हड्डी का सफल आपरेशन किया है। बच्ची पूरी तरह से अपंग थी और उसके पैर काम नहीं कर रहे थे। डॉ. खेतान के नेतृत्व में छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 11 घंटे के कठिन मेहनत के बाद बच्ची का सफल आपरेशन किया। अब बच्ची दोनों पैर काम कर रहे हैं और वह तीन माह में सामान्य रूप से चलने फिरने लगेगी। बता दें कि ब्रेन का आपरेशन करके 296 सिस्ट निकालने के मामले में डॉ. प्रकाश खेतान का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है।