फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति के लिए श्री बड़े हनुमान मंदिर और बाघंबरी मठ में विशेष अनुष्ठान

मध्य पूर्व में अमेरिका, इस्राइल और ईरान सहित कई देश युद्ध का सामना कर रहे हैं। इससे विश्व में अशांति व्याप्त है। विश्व में शांति स्थापना के लिए श्री बड़े हनुमान मंदिर और श्री बाघंबरी गद्दी मठ में पंच दिवसीय अुष्ठान का आयोजन किया गया है। उत्तर दक्षिण के ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक अनुष्ठान से श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत बलवीर गिरि अनुष्ठान कर रहे हैं। महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने बताया कि अनुष्ठान की शुरुआत गणपति अष्टद्रव्य हवन से हुआ। इसमें शुलीनी दुर्गे यंत्र पूजन, रूद्र हवन, तक्षक यंत्र पूजनकर्म, महासुदर्शन यंत्र पूजन कर्म व हवन यंत्र, हनुमान मूल मंत्र हवन, कलश स्थापना एवं अभिषेक हुआ। जब विश्व के कुछ देश अशांति और युद्ध का सामना कर रहे हैं, भारत के लोग शांति और विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं। उन्होंने सभी भक्तों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें