छावनी परिषद में स्थित कैंट हाईस्कूल में शूटिंग महाकुंभ का आयोजन किया गया है। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों के निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 15 से 18 मई तक आयोजित की गई है। निशानेबाजी की यह प्रतियोगिता प्रयागराज में पहली बार आयोजित की गई है।