गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज ने प्रयागराज के माघ मेले में पहुंचकर संतों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर उन्होंने बांग्लादेश में हाल ही में हुई घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी देश में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार नहीं होना चाहिए।