फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ कर्मी ने बचाई यात्री की जान

प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को रेल सुरक्षा बल के एक जवान की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार कुशवाहा ने एक यात्री की जान बचा ली। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना दोपहर करीब 12:11 बजे की है। जंक्शन पर गाड़ी संख्या 12987 सियालदाह-अजमेर प्लेटफॉर्म से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रही थी। इसी बीच, सराय हरिया (बहादुरगढ़) निवासी सुरेश कुमार सरोज ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। ट्रेन की गति के कारण वह अपना संतुलन खो बैठे और सीधे प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच जा गिरे। ड्यूटी पर मुस्तैद कांस्टेबल सुनील कुमार कुशवाहा ने पलक झपकते ही दौड़ लगाकर यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया। यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई और प्राथमिक जांच के बाद उन्होंने अपनी आबू रोड की यात्रा जारी रखी। मौके पर मौजूद आमजन ने आरपीएफ जवान के इस साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें