अल्लापुर स्थित साकेत अस्पताल के सामने दो दिन पहले बारिश के कारण सड़क धंस गई थी। सड़क धंसने से नीचे से गुजर रहा सीवर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। शुक्रवार को पंप लगाकर नीचे जमा पानी निकालने का काम किया जा रहा है। हालांकि, सड़क धंसने के बाद मौके की बाकी स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।