प्रयागराज नगर निगम में शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। महापौर समेत सभी पार्षदों ने हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तब्ध और दुखी है।