फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj - अमर उजाला शुभ लाभ कार्निवाल का मंत्री नंदी ने किया उद्घाटन, बग्घी की सवारी की

मनोरंजन, मस्ती और धमाल के अनूठे उत्सव में संगमनगरी के वासियों के लिए पांच दिवसीय अमर उजाला कार्निवाल का शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद बग्घी को हरी झंडी दिखाकर किया। मंत्री ने बग्घी की सवारी भी की। साथ ही कार्निवाल में अपने गीत और नृत्य का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। मंत्री ने कहा कि अमर उजाला सिविल लाइंस में लगातार 13वें वर्ष कार्निवाल का आयोजन कर रहा है जो शहर वासियों की मौज मस्ती के लिए एक अच्छा मौका है। साथ ही जिले के नवोदित कलाकारों के लिए एक अच्छा मंच है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें