अमृत भारत स्टेशन के तहत विकसित किए गये करछना रेलवे स्टेशन का लोकार्पण समारोह भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित रहा। बृहस्पतिवार को करछना रेलवे स्टेशन पर हुए समारोह में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया है। स्टेशन को फूलों की मालाओं और सेना के शौर्य को दर्शाने वाले स्टैंडों से सजाया गया।यहां का मुख्य पंडाल भी तिरंगे की थीम पर रहा।