प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन चलने के बाद बोगी में चढ़ते समय दंपती का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच खिसटने लगे। यह मौके पर तैनात सिपाही ने अन्य यात्रियों की मदद से दंपती की जान बचाई। सिपाही के तत्परता की अधिकारियों ने सराहना की है। प्रयागराज जंक्शन पर तैनात हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप यादव ने गाड़ी संख्या 14117 कालिंदी एक्सप्रेस जो प्लेटफार्म संख्या छह से रवाना हो रही थी उसके चलने के बाद पीछे से दौड़ते हुए चलती गाड़ी पर एक महिला व पुरुष यात्रीचढ़ने के प्रयास में फिसल गए। प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच के गैप वह गिरने हीं वाले थे उन्हे वहां तैनात हेड कांस्टेबल ने बचा लिया।