ससुराल में पत्नी की विदाई कराने आए युवक का शव घर से कुछ दूर पर स्थित मूंग के खेत में मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पास में फावड़ा पड़ा हुआ था। पत्नी की विदाई को लेकर काफी दिनों से विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस मौके पहुंच गई है। उतरांव थाना क्षेत्र के चक सिकंदर गांव में ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित मूंग के खेत में मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव के पास चप्पल व फावड़ा का बेट पड़ा मिला।