फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj- शिक्षक भर्ती को लेकर यूपीईएसएससी पर अभ्यर्थियों का धरना दूसरे दिन भी जारी, रात भर बैठे रहे बेरोजगार

विनोद सिंह Updated Thu, 29 May 2025 05:29 PM IST

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के समक्ष प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर बुधवार से जारी धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह के नेतृत्व में जारी रहा। पूरी रात अभ्यर्थी नारेबाजी करते रहे। रात में टॉर्च की रोशनी में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर सात साल से कोई भर्ती नहीं हुई है। पिछली बार वर्ष 2018 में 69 हजार शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन को दो साल से अधिक समय बीत चुका है लेकिन आयोग को भर्ती के लिए अब तक रिक्त पदों का अधियाचन नहीं मिला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें