इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्र महापंचायत का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। इसमें पुराने छात्रसंघ पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि सरकार छात्रसंघ को बंद करके युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।