अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर तैराकी प्रशिक्षक त्रिभुवन निषाद ने तैराकी करने वाले व अन्य लोगों से विभिन्न योग मुद्राओं में जल योग करवाया। जिसमें सूर्य नमस्कार, शव आसन, सुप्त पवनमुक्तासन, भुजंगासन, समकोणासन, शसभासन, पश्चिमोत्तानासन, वज्रासन, धनुरासन, मत्स्यासन, पादहस्तासन, सर्वांगासन के साथ ही प्रणायाम और ऊं का उच्चारण कराया गया।