यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके द्विवेदी ने महाकुंभ मेले से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और समय अवधि में कार्य पूरा करने का निर्देश जारी किया। उन्होंने राजापुर रोडवेज कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्रिवेदी ने बताया कि कुंभ में सात हजार परिवहन निगम की बसें और साढ़े पांच सौ निगम की बसें संचालित की जाएंगी।