फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : अमर उजाला और क्रिया योग के योग उत्सव में जुड़े 132 देशों के साधक

विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से क्रिया योग आश्रम अनुसंधान संस्थान झूंसी में अंतरराष्ट्रीय योगशाला आयोजित की गई। सुबह 8:30 बजे से इस योग उत्सव में योगगुरु स्वामी योगी सत्यम क्रिया योग ने योग का अभ्यास कराया। इस योग उत्सव से यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिये 132 देशों के लोग सीधे जुड़े। योगी सत्यम ने कहा कि शारीरिक विकारों से बचने के लिए योग क्रियाओं का अभ्यास आवश्यक है। उन्होंने प्राचीन और पौराणिक वट वृक्ष के नीचे आश्रम से जुड़े साधकों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से ही हम देश को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। योग साधना के बल पर ही भारत विश्व का नेतृत्व कर सकता है। आश्रम की ओर से लाइव टेलीकास्ट किए गए योगाभ्यास शिविर से अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, स्विटजरलैंड, जर्मनी, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका समेत 132 देशों के योग साधक जुड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें