महाकुंभ के मद्देनजर पेंट माई सिटी के तहत शहर की दीवारों को सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुराने शहर से लेकर नए शहर में दीवारों पर भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, कुंभ और धार्मिक मान्यताओं के चित्र दीवारों पर उकेरे जा रहे हैं। पेंटिंग करने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। लीडर रोड पर डीएसए ग्राउंड की दीवारों पर भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं माखन चोरी, कालिया नाग मर्दन, कंस वध, नृत्य आदि भावों को दीवारों पर बनाया जा रहा है। इस कार्य मेंं पेशेवर कलाकारों के अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय के छात्रों की भी मदद ली जा रही है।