केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति की साफ सफाई व वृक्षारोपण से कार्यक्रम की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री ने मूर्ति की सफाई व वृक्षारोपण करते हुए लोगों को पर्यावर्षण संरक्षण के प्रति सजगता का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित दस स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र पहनाकर व फल देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।