मेजा के रहने वाले दसवीं के छात्र को पिता को सरप्राइज देना महंगा पड़ गया। छात्र 14 लीटर दूध देने वाली राजस्थानी भैंस खरीदकर पिता को देने वाला था। लेकिन, पिता को खुश करने के चक्कर में जालसाजों का शिकार बन गया और 53 हजार रुपये गंवा दिए। मेजा थाना क्षेत्र में चंद्रपति परिवार के साथ रहते हैं। वह पेशे से किसान हैं। उनका छोटा बेटा दसवीं का छात्र है। चंद्रपति ने अपनी एक भैंस बेच दी थी। पिछले कई दिनों से वह ज्यादा दूध देने वाली भैंस की तलाश कर रहे थे।