फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पांच सदस्यीय कमेटी करेगी कैदी के जेल से फरार होने की जांच

केंद्रीय कारागार नैनी से एक दिन पहले कैदी के फरार होने के मामले की जांच पांच सदस्यीय कमेटी करेगी। डीआईजी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में बनने वाली इस कमेटी में चार अन्य अफसर शामिल होंगे। अफसर जल्द ही मुख्यालय स्तर से नामित किए जाएंगे। यह आदेश मंगलवार को डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने दिए। कैदी के जेल से फरार होने की घटना सुरक्षा में चूक मानी जा रही है। कारागार मुख्यालय स्तर से इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है। मंगलवार को निरीक्षण के लिए आए डीजी जेल ने इस मामले में अधिकारियों से जानकारी ली। घटनाक्रम जानने के बाद प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में भी पूछा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें