नैनी थाना क्षेत्र के अरैल मोड़ पर फर्नीचर संबंधित सामान से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।