अमर उजाला कार्यालय में शुक्रवार को संपादकीय के सहयोगियों की वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध सीएमपी डिग्री कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सरोज सिंह महिला विषयों के अलावा हिंदी वर्तनी और वाक्य विन्यास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रो. सिंह ने बताया कि रिपोर्टर जज की भूमिका न अदा करें। महिला विषयक खबरों में संवेदनशीलता और भाषायी संयम बरता जाना चाहिए। महिलाओं से जुड़े कई मुद्दे अत्यंत नाजुक, अति संवेदनशील और सामाजिक दृष्टि से लोक लज्जा से जुड़े होते हैं। इसलिए भी उन पहलुओं का विश्लेषण संतुलित, सहज, सुगठित और आदरसूचक होने चाहिए।