सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है. सभी लोगों को बढ़ चढ़कर मतदान करना चाहिए। दूर दराज, जंगल और पहाड़ पर मौजूद व्यक्ति भी मतदान कर सके इसके लिए चुनाव आयोग ने व्यवस्था की है। अधिक से अधिक लोगों को मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। राज्यपाल शुक्रवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह संस्था बहुत ही संस्कारित है। समाज सेवा के क्षेत्र में काफी कार्य कर रही है। यह अपने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश देने का कार्य करती है। इसीलिए वह समय निकालकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।