शहर के कीडगंज इलाके के कृष्णानगर इलाके में थाने वाली सड़क पर पीडीए और नगर निगम की ओर से कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में भारी भेदभाव किया जा रहा है। प्रभावशाली लोगों का मकान न तोड़कर सामान्य व्यापारियों के यहां ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि महापौर से लेकर पार्षद तक के मकान इसी सड़क पर हैं, लेकिन उनको न तोड़कर सामान्य जनता के मकान को ध्वस्त किया जा रहा है। खुद मकान न तोड़ने पर सरकारी ठेकेदार बुलडोजर लगाकर जद में आने वाले हिस्से को धराशायी कर दे रहे हैं, जिससे कि पूरा मकान हिल जा रहा है। बुलडोजर का खर्च भी पीड़ित से ही लिया जा रहा है। चौड़ीकरण में जो भूमि और मकान का हिस्सा जा रहा है उसका कोई मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है।