राष्ट्रीय स्तर की एंड्योरेंस साइकिलिस्ट और पर्वतारोही आशा मालवीय ने सोमवार को सरस महोत्सव में पहुंचकर अपने अनुभव साझा किया और युवाओं को कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय एकता और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने साइकिल यात्रा निकाली थी। आशा ने अभियानों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि अब तक वह देशभर में 64 हजार किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी हैं। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नटराम गांव की रहने वाली आशा मालवीय पर्वतारोहण में भी सक्रिय हैं और कई ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं।