योग गुरु बाबा रामदेव बृहस्पतिवार को चार्टर्ड प्लेन से संगमनगरी पहुंचे। वह मेले में खाक चौक स्थित सतुआ बाबा के आश्रम गए और यहां से साधु-संतों के साथ संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद बड़े हनुमानजी का दर्शन-पूजन किया। महंत बलबीर गिरि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद का आशीर्वाद लेने के लिए झूंसी स्थित उनके शिविर भी गए।