मंगलवार की रात बरातियों से कहासुनी होने के बाद बाइक सवार दो मनबढ़ युवकों ने तमंचे से की फायरिंग। लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती, मनबढ़ युवक वहां से फरार हो गए। घटना झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग वार्ड के देवनगर कालोनी की है। घटना का वीडियो हुआ वायरल।