कचहरी पर सड़क के किनारे स्थित चैंबर्स को नगर निगम की ओर से तोड़े जाने पर वकीलों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रशासन उस समय कहां था जब चैंबर्स बनाए जा रहे थे। अपनी गाढ़ी कमाई से वकीलों ने महंगे चैंबर तैयार कराए और फर्नीचर रखा, जिसे नगर निगम की जेबीसी ने ध्वस्त कर दिया। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। बिना नोटिस दिए इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।