गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस समारोह से लौटते समय प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की फ्लीट दुर्घटना की चपेट में आ गई। जनपद संत कबीरनगर की कांटी चौकी के पास मंत्री की सुरक्षा में चल रही बोलेरो गाड़ी जिसमें सीआरपीएफ के जवान सवार थे, वो एक ट्रैक्टर से टकरा गई।