कुंभ मेले से पहले संगम नगरी प्रयागराज को दिव्य, भव्य और अलौकिक बनाने की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए पूरे शहर में ‘पेंट माई सिटी’ अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान का मकसद है कि प्रयागराज आने वाले लोगों को तस्वीरों के जरिए शहर के पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व से परिचित कराया जाए।