देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आरुषि हेमराज मर्डर केस की गुत्थी एक बार फिर उलझती नजर आ रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने चौंकानी वाली बात कही है जिसके मुताबिक साबित होता है कि कत्ल की रात आरुषि, हेमराज, राजेश और नुपुर तलवार के साथ ही घर पर पांचवा शख्स भी मौजूद था। इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस बयान ने सीबीआई की उस पूरी थ्योरी पर पानी फेर दिया है जिससे सीबीआई सवालों के घेरे में आकर खड़ी हो गई है।