दिल्ली से सुबह 8 बजे चलकर बारिश के बीच ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सुबह 11 बजे अलीगढ़ पहुंचे। सर्किट हाउस पर कुछ समय रूकने के बाद वह लोधा स्थित निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी के निरीक्षण को पहुंचे। वहां पर उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस के निर्माण को लेकर वीसी, प्रशासन और निर्माणदायी संस्था के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान यूनिवर्सिटी वीसी प्रो चंद्रशेखर, कमिश्नर चैत्री वी, डीएम विशाख जी, सीडीओ आकांक्षा राना आदि मौजूद रहे। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय में बन रही लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं व अन्य कक्ष-भवनों का निरीक्षण किया।